गुनिया नदी पुनर्जीवन पर सख्त प्रशासन: कचरा फेंकने पर ₹500 जुर्माना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुनिया नदी पुनर्जीवन पर सख्त प्रशासन: कचरा फेंकने पर ₹500 जुर्माना

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क | गुना

दिनांक: 06 अप्रैल 2026

विक्रम सिंह तोमर, प्रधान संपादक

 

गुना में गुनिया नदी के पुनर्जीवन को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सफाई, कचरा प्रबंधन और निगरानी को लेकर ठोस कार्ययोजना बनाई गई।

 

अब नदी में कचरा डालने वालों पर ₹500 का जुर्माना लगेगा, जबकि सूचना देने वालों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। एचएफएल क्षेत्र में निर्माण पर रोक और नियमित सफाई अभियान के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

प्रशासन ने सीसीटीवी निगरानी और “नमामि गंगे” परियोजना से जोड़ने की दिशा में काम तेज करने की बात कही है।

 

कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि गुनिया नदी को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और इसे जनआंदोलन बनाएं।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें