*राघौगढ़ थानांतर्गत ग्राम खैराई एवं बजरंगगढ थाना अंतर्गत ग्राम बरखेडागिर्द में पुलिस ने जनचौपालों का किया आयोजन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनसंवाद चौपाल के माध्यम से गुना पुलिस का आमजन से सीधा संवाद*

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जनता की आवाज 

*राघौगढ़ थानांतर्गत ग्राम खैराई एवं बजरंगगढ थाना अंतर्गत ग्राम बरखेडागिर्द में पुलिस ने जनचौपालों का किया आयोजन*

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 को राघौगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रसना सिंह और उनकी टीम द्वारा राघौगढ़ थाना क्षेत्रांतर्गत खैराई गांव में एवं बजरंगगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार और उनकी टीम द्वारा थाना अंतर्गत ग्राम बरखेडागिर्द में पुलिस और जनता के बीच दूरी कम करने तथा आमजन के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से अलग-अलग पुलिस जनचौपालों का विशेष आयोजन किया गया ।

इन कार्यक्रम के दौरान जनचौपालों में उपस्थित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न सुरक्षा और जागरूकता विषयों पर जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:

 

साइबर जागरूकता:

 

1-तकनीक का सुरक्षित उपयोग और सावधानी के उपाय ।

 

2-किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP या बैंक खाता विवरण न देने की सलाह ।

 

3-साइबर अपराध के शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर सेल से संपर्क करने की जानकारी ।

 

ऑपरेशन मुस्कान – गुमशुदा बच्चों की तलाश:

 

1-चौपाल में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के बारे में जानकारी दी गई ।

 

2-ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कोई संदिग्ध बच्चा दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

 

3-बाल श्रम और बाल तस्करी को रोकने में जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

 

जन-सुनवाई और समस्याओं का समाधान:

 

उपस्थित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया एवं अन्य गंभीर शिकायतों के लिए संबंधित बीट प्रभारियों को निर्धारित समय में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए ।

 

इस प्रकार की पुलिस चौपाल गतिविधियों के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहभागिता बढ़ाने, साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने और बाल सुरक्षा हेतु जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें