वायरल गर्ल के नाबालिग होने का मामला, जांच में फर्जी जन्म प्रमाण किया गया निरस्त माता-पिता ने ही बनवाया था फर्जी प्रमाण पत्र
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
11 अप्रैल 2026
भोपाल
प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा और फरमान की शादी के मामले में नया मोड़ आ गया है. मोनालिसा के नाबालिग होने की पुष्टि के बाद अब उसका बर्थ सर्टिफिकेट रद्द कर दिया गया है. साथ ही सीएमओ का ट्रांसफर भी कर दिया गया है
महेश्वर की मोनालिसा भोसले (वायरल गर्ल) नाबालिग निकली है. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में इसकी पुष्टि हुई है. वहीं आगे की कार्रवाई में महेश्वर नगर परिषद द्वारा एफिडेविट के आधार पर जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र अब निरस्त कर दिया गया है.









