*चांचौड़ा थाना क्षेत्र के मृतक चंदन गुर्जर के साथ ठगी के मामले में गुना पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
*नकली सोना बेचकर ठगी करने वाला अंतिम 05 हजार का इनामी आरोपी फतेहगढ़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*आरोपी की गिरफ्तारी पर उद्घोषित था 5000/- रुपये का इनाम*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में धोखाधडी एवं अन्य प्रकार के संपत्ति संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेकर इस प्रकार के अपराधों में तत्परता से कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में जिले के फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा मृतक चंदन गुर्जर से ठगी के मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए फरार अंतिम इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है ।
फरियादी कमल सिंह गुर्जर निवासी ग्राम कोलाम्बे के द्वारा अपने भाई चंदन सिंह गुर्जर को आज से करीबन 06-07 माह पहले फतेहगढ निवासी लंकेश उर्फ जगदीश पंडित के विरुद्ध नकली सोना देकर 4,70,000 रुपये की ठगी किए जाने संबंधी एक आवेदन पत्र बीनागंज चौकी पर दिया था । जिस पर से चांचौडा थाने में धारा 318(4) बीएनएस के तहत शून्य पर प्रकरण दर्ज कर असल कायमी हेतु फतेहगढ थाना भेजा गया । इसके बाद दिनांक 04 सितंबर 2025 को फतेहगढ थाने पर असल अप.क्र. 229/25 धारा 318(4) बीएनएस के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों 1-लंकेश उर्फ जगदीश पुत्र लक्ष्मीनारायण भार्गव निवासी फतेहगढ, 2-तोफान सिंह पुत्र जमनालाल यादव निवासी ग्राम खेजरा थाना धरनावदा एवं 3-जसवंत पुत्र देवीलाल यादव निवासी ग्राम मुरादपुर थाना धरनावदा को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । प्रकरण में फरार अंतिम आरोपी हिम्मत पारदी की गिरफ्तारी पर गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से 5,000/- रुपये का इनाम उद्घोषित किया गया था ।
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल द्वारा ठगी की उक्त घटना के फरार अंतिम आरोपी हिम्मत पारदी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए । निर्देशानुसार फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी की निरंतर तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर जिसकी गिरफ्तारी हेतु सघन दबिशें दी गई । जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना पर फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी हिम्मत पुत्र बगदी पारदी उम्र 54 साल निवासी ग्राम चक बीलाखेडी थाना धरनावदा को गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से चांदी की 02 अंगूठी, चांदी की एक चैन, नकली सोने की पांच गिन्नियां एवं एक मोटर साइकिल जप्त की गई । पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
फतेहगढ थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा एवं उनकी टीम, सउनि जसरथ दिवाकर, सउनि दिलीप सिंह रघुवंशी, सउनि नरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फाल्के, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक सुनील, आरक्षक बृजमोहन सहरिया, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक गोविन्द सहरिया, आरक्षक मनोज धाकड, महिला आरक्षक क्रांति व महिला आरक्षक आकांक्षा एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का सराहनीय योगदान रहा है ।







