*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवदेनशील नेतृत्व में गुना पुलिस की अपराधियों पर सख्त कार्यवाही*
विक्रम सिंह तोमर
प्रधान संपादक
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
*थानांतर्गत शनि मंदिर के पास, पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमले के मामले में कुंभराज थाना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*
*प्रकरण में एक विधि विवादित सहित 02 आरोपी पुलिस गिरफ्त में*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों पर लगातार सख्त शिकंजा कसते हुए हिंसक अपराधों एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं निर्णायक कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत शनि मंदिर के पास प्राणघातक मारपीट के मामले में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते विधि विवादित सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 21 जनवरी 2026 को कुंभराज थाने पर फरियादी हेमन्त पुत्र महेन्द्र कुमार मैथिल निवासी कुंभराज के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर आरोपीगण निखिल मीना, बल्ला उर्फ दिलीप मीना एवं अनूप निवासीगण कुंभराज के विरुद्ध उसे, एवं उसके दोस्त दीपेश मीना को अश्लील गालियां देने, जान से मारने की नीयत से लाठी, लुहांगी से गंभीर मारपीट किए जाने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिसकी रिपोर्ट पर से उपरोक्त आरोपीगणों के विरुद्ध कुंभराज थाने में अपराध क्रमांक 13/26 धारा 117(2), 115(2), 296(a), 351(2), 3(5) इजाफा 109(1) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपीगणों की शीघ्र गिरफ्तारी के स्पष्ट निर्देश दिए गए । निर्देशों के पालन में कुंभराज थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की गई और हेतु अपना मुखबिर तंत्र सुदृढ़ कर जिनकी तलाश में सघन दविशें दी गईं । जिसके फलस्वरूप गत दिनांक 13 अप्रैल 2026 को आरोपियों के संबंध में मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना पर कुंभराज थाना पुलिस द्वारा तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी 1-अनूप पुत्र बने सिंह उर्फ भूरा मेहर उम्र 19 साल निवासी गीतानगर कालोनी कुंभराज तथा एक विधि विवादित किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । पुलिस द्वारा आरोपी अनूप मेहर को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, वहीं विधि विवादित किशोर को बाल न्यायालय में पेश किया गया । जहां से न्यायालय के आदेशानुसार गिरफ्तारशुदा आरोपी जेल भेजा गया एवं विधि विवादित किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है । प्रकरण में फरार अंतिम आरोपी की तलाश जारी है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा ।
कुंभराज थाना पुलिस की इस तत्पर और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी पंकज त्यागी, उपनिरीक्षक होतम सिंह बघेल, आरक्षक धर्मवीर रावत, आरक्षक अवनीश जाट, आरक्षक अभिषेक शर्मा एवं आरक्षक दिलीप धाकड की सराहनीय भूमिका रही है ।








