*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*
*बमोरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरोदिया में पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा मारपीट के मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
विक्रम सिंह तोमर
प्रधान संपादक
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
- *प्रकरण में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल मार्गदर्शन एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमोरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदिया में पुरानी रंजिश को लेकर घटित जानलेवा मारपीट के गंभीर प्रकरण में सक्रिय और प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में घटना दिनांक से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को फरियादी महेश पुत्र रामवीर सहरिया निवासी बमोरी द्वारा आरोपीगण हेमराज सहरिया एवं बलराम सहरिया निवासीगण ग्राम बरोदिया के विरुद्ध अश्लील गालियां देने एवं जान से मारने की नियत से चाकू से हमला करने की बमोरी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिससे फरियादी एवं उसके फुफेरे भाई धनराज सहरिया को गंभीर चोटें आईं । उक्त रिपोर्ट पर से आरोपीगणों के विरुद्ध बमोरी थाने में अपराध क्रमांक 252/2026 धारा 296, 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बमौरी थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपियों की निरंतर तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर जिनकी तलाश में सघन दबिशें दी गई । जिसके परिणाम स्वरुप गत दिनांक 13 अप्रैल 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना पर बमोरी थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी हेमराज पुत्र मन्नू सहिरया उम्र 35 साल निवासी ग्राम बरोदिया थाना बमोरी जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया है । प्रकऱण के फरार अंतिम आरोपी बलराम सहरिया की तलाश जारी है ।
बमोरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया, सउनि मोकम सिंह, प्रधान आरक्षक हरेन्द्र रघुवंशी, प्रधान आरक्षक बालस्वरुप धाकड, आरक्षक महेन्द्र पटेलिया, आरक्षक रवि गुर्जर, आरक्षक संजय जाट एवं आरक्षक गुलाब सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।









