खजुराहो में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक जिंदा जला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खजुराहो में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक जिंदा जला

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

13 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश के खजुराहो रेलवे स्टेशन के पास स्थित दि खजुराहो हेरिटेज रिसोर्ट में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। रिसॉर्ट में काम करने वाले एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया है।

बंदरों को भगाने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्मचारी रिंकू रैकवार रिसॉर्ट की छत पर बंदरों को भगाने गया था। इसी दौरान उसने करीब 15 फीट लंबा लोहे का पाइप उठाया, जो पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। हाईटेंशन लाइन से टकराते ही तेज धमाका हुआ और युवक आग की लपटों में घिर गया। कुछ ही पलों में वह नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

वीडियो में कैद हुई पूरी घटना

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को पाइप उठाते और पीछे हटते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान पाइप हाईटेंशन तार से टकरा जाता है और जोरदार धमाका होता है।

 

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या हाईटेंशन लाइन नियमों के अनुसार सही दूरी पर थी या फिर रिसॉर्ट प्रबंधन की लापरवाही से यह हादसा हुआ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें