*गुना कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
15 अप्रैल 2026
गुना पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली पुलिस द्वारा चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 773/19 धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत आरोपी नरेन्द्र कुमार पुत्र रामेश्वरदयाल सोनी निवासी दुर्गा मंदिर के पास गुना, न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय गुना द्वारा उक्त प्रकरण में स्थाई वारंट जारी किया गया था ।
उक्त प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी की गुना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी । इसी तलाश के दौरान आज आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर केंट थाना पुलिस द्वारा तत्पर कार्यवाही करते हुए लंबे समय से फरार वारंटी नरेन्द्र कुमार पुत्र रामेश्वरदयाल सोनी उम्र 49 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चंचल तिवारी, प्रधान आरक्षक दिग्लेश धाकड, प्रधान आरक्षक रंजीत रघुवंशी एवं प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी का विशेष योगदान रहा है ।








