रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिर बनने वाले हैं माता-पिता
नयी दिल्ली: 19 अप्रैल (भाषा) अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रविवार को जानकारी दी कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं।
दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक साझा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनकी पहली बेटी दुआ को ‘प्रेगनेंसी टेस्ट किट’ पकड़े हुए दिखाया गया है।








