छत्तीसगढ़ के वेदांता विद्युत संयंत्र विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हुई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के वेदांता विद्युछत्तीसगढ़ के वेदांता विद्युत संयंत्र विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हुई

रायपुर: 19 अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता विद्युत संयंत्र में हुए विस्फोट में घायल हुए एक और श्रमिक की रविवार को मौत हो गई जिससे इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 

अधिकारियों ने बताया कि 11 अन्य लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है और इनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता विद्युत संयंत्र में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। 12 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

सक्ती के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि शनिवार सुबह अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान दो और घायल मजदूरों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनमें से एक की पहचान सुब्रत कुमार जाना के रूप में हुई, जिसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

दूसरे व्यक्ति की पहचान उपेंद्र साह के रूप में हुई, जिसे रायपुर के कालडा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें