*स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि, गुना पुलिस का स्कूल वाहनों पर सघन जांच अभियान, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि, गुना पुलिस का स्कूल वाहनों पर सघन जांच अभियान, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही*

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

19 अप्रैल 2026

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी ट्रैफिक श्री मुकेश कुमार दीक्षित के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी यातायात अजय प्रताप सिंह द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज शहर के विभिन्न मार्गों पर स्कूल वाहनों (ऑटो रिक्शा) का सघन एवं प्रभावी जांच अभियान चलाया गया ।

 

अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों के विश्वास को बनाए रखना रहा । जांच के दौरान सभी ऑटो चालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहनों में आवश्यक सुरक्षा प्रबंध अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें । विशेष रूप से ऑटो का एक भाग पूर्णतः बंद एवं दूसरे भाग में जालीदार गेट होना आवश्यक बताया गया, ताकि बच्चे सुरक्षित रूप से केवल निर्धारित स्थान पर ही उतर सकें ।

 

साथ ही यह भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि चालक सीट पर केवल चालक ही बैठे, अन्य किसी व्यक्ति को बैठने की अनुमति नहीं होगी, जिससे वाहन संचालन सुरक्षित एवं नियंत्रित रहे । निरीक्षण के दौरान कई चालक निर्धारित वर्दी में नहीं पाए गए, जिन्हें तत्काल खाकी वर्दी धारण करने एवं नाम पट्टिका लगाने हेतु समझाइश दी गई, जिससे उनकी पहचान एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके ।

 

इसके अतिरिक्त सभी चालकों को वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने एवं किसी भी परिस्थिति में मद्यपान कर वाहन न चलाने के कड़े निर्देश दिए गए । अभियान के दौरान ओवरलोडिंग करते पाए गए 02 ऑटो रिक्शा चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही करते हुए न्यायालयीन प्रकरण तैयार किए गए । वहीं 03 अन्य ऑटो रिक्शा में कमियां पाए जाने पर जिनके विरुद्ध कुल 3,000/- रुपये का चालान कर जुर्माना वसूल किया गया ।

 

उक्त कार्यवाही के माध्यम से गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । भविष्य में भी इस प्रकार के सघन जांच अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे, जिससे शहर में सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें