अद्भुत शोभा यात्रा से गूंज उठा गुना शहर: भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था और धर्म का का सैलाब

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर
- गुना शहर में भव्य शोभायात्रा धर्म यात्रा निकाली गई, जिसमें आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में यह शोभायात्रा पुरानी गल्ला मंडी से दुबे कॉलोनी तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
रविवार सुबह 9 बजे पुरानी गल्ला मंडी स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा तेलघानी, हनुमान चौराहा, हाट रोड, निचला बाजार, सराफा बाजार, सदर बाजार और लक्ष्मीगंज होते हुए दुबे कॉलोनी स्थित मंदिर पहुंची, जहां भगवान परशुराम की पूजा और आरती के साथ समापन हुआ।
झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में भगवान परशुराम की सजीव झांकी लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। सबसे आगे समाज की कन्याएं विराजमान रहीं, उनके पीछे पुरुष पीले वस्त्रों में और महिलाएं लाल साड़ी में शामिल होकर धार्मिक उत्साह का प्रदर्शन करती नजर आईं।
झांकी के बाद ट्रैक्टर पर भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जबकि सबसे पीछे रथ पर संत सवार होकर यात्रा में शामिल हुए।
जगह-जगह हुआ स्वागत भव्य स्वागत और पूजन
शहर के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। तेलघानी, हनुमान चौराहा, हाट रोड और सदर बाजार में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना की।
स्वच्छ भारत अभियान का दिया संदेश
शोभायात्रा के दौरान स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया। समाज के लोग यात्रा के पीछे चलते हुए कचरा एकत्रित करते नजर आए। ठंडाई के डिस्पोजल, पानी पाउच और प्लास्टिक सामग्री को एकत्र कर उन्होंने स्वच्छता का संदेश दिया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश देता नजर आया।








