बैंक और त्योहारी सीजन की छुट्टियों के चलते मंडी रहेगी बंद 28 मार्च से 5 दिन तक नहीं होगी नीलामी
चीफ एडिटर विक्रम सिंह तोमर
गुना से ग्राउंड रिपोर्ट जितेंद्र शर्मा
गुना । कृषि उपज मंडी में 28 मार्च से आगामी पांच दिनों तक कारोबार ठप रहेगा। वार्षिक लेखा बंदी और ईद की छुट्टी के कारण इस अवधि में मंडी में डाक नीलामी नहीं होगी । मंडी प्रबंधन ने किसानों को सलाह दी है । कि वे इस दौरान अपनी फसल लेकर मंडी न आए। जिससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सके। बैंकों की लेखाबंदी और त्योहार का असर मंडी प्रबंधन के अनुसार, 28 और 29 मार्च को बैंकों में वार्षिक लेखाबंदी के चलते वित्तीय लेन-देन नहीं होगा। इसके बाद 30 मार्च को ईद की छुट्टी और 31 मार्च को रविवार होने के कारण मंडी में भी अवकाश रहेगा । वहीं 1 अप्रैल को भी बैंकिंग कार्य बंद रहेगा । जिससे मंडी में भी कारोबार शुरू नहीं हो सकेगा ।









