भारत देश का परमाणु कार्यक्रम ऊर्जा जरूरतों के लिए, 2047 तक सौ गीगावाट…\’, सरकार ने राज्यसभा में उपलब्ध कराई जानकारी
चीफ एडिटर विक्रम सिंह तोमर
रिपोर्टर सचिन पांडे
वर्ष 2047 तक सरकार ने सौ गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है. यह जानकारी गुरुवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान परमाणु ऊर्जा को लेकर एक एक सवाल के उत्तर में प्रधानमंत्री कार्यालय से यह जानकारी राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने दी!
भारत में परमाणु ऊर्जा
परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्वक ढंग से उपयोग में लाने हेतु नीतियों को बनाने के लिए 1948 ई. में परमाणु ऊर्जा कमीशन की स्थापना की गई। इन नीतियों को निष्पादित करने के लिए 1954 ई. में परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) की स्थापना की गई।
परमाणु ऊर्जा विभाग के परिवार में पाँच अनुसंधान केंद्र हैं-
भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (BARC)- मुंबई, महाराष्ट्र
इंदिरा गाँधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR)- कलपक्कम, तमिलनाडु
उन्नत तकनीकी केंद्र (CAT) – इंदौर
वेरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन केंद्र (VECC) – कोलकाता
परमाणु पदार्थ अन्वेषण और अनुसंधान निदेशालय (AMD)- हैदराबाद









