इंदौर :राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, लेकिन कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
देश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। शिलांग की कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को जमानत देते हुए कुछ कड़ी शर्त भी रखी है।
इस मामले में केवल सोनम ने ही जमानत याचिका दायर की थी, जबकि अन्य आरोपियों ने अब तक कोई आवेदन नहीं दिया है। यह याचिका East Khasi Hills जिला एवं सत्र न्यायालय के लीगल एड सेल के माध्यम से दाखिल की गई थी। बचाव पक्ष ने दलील दी कि जांच पूरी हो चुकी है, चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है और सोनम ने जांच में पूरा सहयोग किया है तथा आगे भी सहयोग करने को तैयार हैं।
करीब 10 महीनों से जेल में बंद होने के आधार पर जमानत की मांग की गई थी। वहीं सूत्रों के मुताबिक, उनके पिता और चचेरे भाई जमानत बांड के लिए Shillong पहुंच चुके हैं और संभावना है कि उन्हें आज शाम तक रिहा कर दिया जाएगा!









