आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गुनिया नदी के पुनरुत्थान, सौंदर्यीकरण, बोट क्लब विकास एवं भूजल आवर्धन परियोजना पर आयोजित एक विस्तृत बैठक में सहभागिता की, बैठक में डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) का प्रस्तुतीकरण किया गया !
बैठक में गुनिया नदी पुनरुत्थान एवं सौंदर्यीकरण योजना, बोट क्लब से राजस्व सृजन की रूपरेखा,भुजरिया तालाब का सौंदर्यीकरण एवं थीम बेस्ड विकास की तैयारी एवं कूनो नदी पुनर्जीवन पर विस्तृत चर्चा की गई !
इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री किशोर कन्याल जी सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे !
.









