समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन: 151 किसानों की समस्या के समाधान हेतु कलेक्टर की तत्पर पहल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन: 151 किसानों की समस्या के समाधान हेतु कलेक्टर की तत्पर पहल

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना 01 मई 2026

 

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के दौरान किसानों को हो रही समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है।

 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में उन किसानों के प्रकरण को गंभीरता से लिया गया, जिनका गेहूं दिनांक 27 एवं 28 को स्लॉट अवधि समाप्त होने के कारण उपार्जन पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सका।

 

कलेक्टर के निर्देशानुसार संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा केंद्रवार एवं किसानवार जानकारी एकत्रित की गई। इस प्रक्रिया में कुल 151 प्रभावित किसानों की सूची तैयार कर आयुक्त, खाद्य, भोपाल को प्रेषित की गई है। साथ ही अनुरोध किया गया है कि इन किसानों के स्लॉट की अवधि में वृद्धि की जाए, ताकि उनके द्वारा विक्रय की गई गेहूं की मात्रा को पोर्टल पर दर्ज किया जा सके।

 

उल्लेखनीय है कि जैसे ही यह समस्या कलेक्टर के संज्ञान में आई, तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा में प्रस्ताव शासन को भेजा गया। शासन से अनुमति प्राप्त होने के पश्चात संबंधित किसानों की विक्रय की गई मात्रा को पोर्टल में दर्ज किया जाएगा तथा स्लॉट अवधि बढ़ाई जाएगी।

 

जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें