- म. प्र. में 5वीं और 8वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
चीफ एडिटर विक्रम सिंह तोमर
रिपोर्टर संदेश कुमार झा
भोपाल, मध्यप्रदेश। 5वीं – 8वीं बोर्ड एग्जाम के परिणाम आज (28 मार्च) घोषित कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। परिणाम, शुक्रवार दोपहर एक बजे घोषित हुए। जानकारी के अनुसार कक्षा 5 वीं का रिजल्ट 92.70 प्रतिशत रहा। पिछले साल यह आंकड़ा 90.97 प्रतिशत था। 8 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 90.02 प्रतिशत था। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 87.71 प्रतिशत था।
लड़कों की तुलना में लड़कीया आगे रही लड़कियों ने मारी बाजी : पांचवीं और आठवीं बोर्ड एग्जाम रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। 5 वीं क्लास की 94.12 % लड़कियां पास हुई हैं और लड़कों के लिए यह आंकड़ा 91.32 % है। आठवीं क्लास में लड़कियां आगे हैं। 91.72 प्रतिशत लड़कियां पास हुई है जबकि लड़कों के लिए यही आंकाड़ा 88.41% है। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण परिणामों को राज्य शिक्षा केन्द्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नम्बर या समग्र आईडी प्रविष्ट कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे!









