किसानों पर दमन के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  1. किसानों पर दमन के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

चीफ एडिटर : विक्रम सिंह तोमर

रिपोर्टर राजीव विजयवर्गीय

गुना

आरोन। अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन ने किसान आंदोलन पर पंजाब सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। तहसील सचिव नीलेश बैरागी ने ज्ञापन में बताया कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों की जायज मांगों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। संविधान के अनुसार नागरिकों को अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन पंजाब में किसानों के प्रदर्शन को कुचलने के लिए पुलिस बल का उपयोग किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 5 मार्च से चंडीगढ़ में प्रस्तावित सात दिवसीय धरने को रोकने के लिए पूरे प्रदेश को खुली जेल में तब्दील कर दिया गया। 19 मार्च को जब किसान नेता केंद्र सरकार के मंत्रियों से वार्ता कर लौट रहे थे, तब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। शंभू और खनौरी में किसानों के धरना स्थलों पर बुलडोजर चला दिए गए, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित उनके उपकरणों को तोड़ दिया गया और बड़े पैमाने पर सामान चोरी होने की भी खबरें हैं।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पुलिस बर्बरता की हदें पार कर रही है

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें