आरोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हथियार और 60 लीटर कच्ची शराब सहित बदमाश गिरफ्तार
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
9 मई 2026
गुना जिले के आरोन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को अवैध हथियार, 05 जिंदा कारतूस और 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल से शराब तस्करी कर रहा था।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भोड़नी तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी विशाल उर्फ हर्ष कुमार राजपूत (19) निवासी आरोन को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा और कारतूस बरामद हुए। जांच में बाइक भी चोरी की निकली।
आरोपी पर पहले से मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट सहित 16 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार और शराब के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।









