रात 11 बजे तेज डीजे बजाना पड़ा महंगा, कैंट पुलिस ने किया सिस्टम जब्त
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
9 मई 2026
गुना के नानाखेड़ी क्षेत्र में देर रात तेज और कर्कश ध्वनि में डीजे बजाने पर कैंट थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टाटा 207 वाहन में लगे डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया।
कार्रवाई के दौरान डीजे संचालक शाहरूख खां निवासी ढोंगापुरा कैंट के खिलाफ म.प्र. कोलाहल नियंत्रण नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
गुना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नियमों के अनुसार ही करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।









