श्री राम जन्म महोत्सव एवं श्री साई बाबा का 35वाँ विशाल भण्डारा 6 अप्रैल को
चीफ एडिटर विक्रम सिंह तोमर
- रिपोर्टर राजीव विजयवर्गीय
गुना। श्री राम जन्म महोत्सव एवं श्री साई बाबा का 35वाँ विशाल भण्डारा 6 अप्रैल को श्री साई नाथ मन्दिर चौरसिया कृषि फार्म, इन्दौर नाके के पास ए. बी. रोड, गुना पर होने जा रहा है। कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा। जिसमें 5 अप्रैल श्री रामचरित मानस का अखण्ड पाठ प्रारभ प्रात: 9.15 बजे से और 6 अप्रैल पंचकुण्डीय यज्ञ (हवन) एवं श्री राम जन्म महोत्सव (प्रातः 11.30 से 12.15 बजे तक), मध्यान्ह आरती दोपहर 12.30 से होगी। भंडारा दोपहर 1 बजे से रात्री 10 बजे तक चलेगा। सायंकालीन आरती (सायं 7.15 बजे) एवं पालकी सायं 8.30 से 9.30 बजे तक , शयन आरती रात्री 10 बजे होगी। जिसमें आपकी उपस्थिति इष्ट मित्रों सहित सादर प्रार्थनीय है। मंदिर के व्यवस्थापक विजय चौरसिया एवं सभी भक्तजनों ने शहरवासियों कार्यक्रम आकर धर्म लाभ उठाने का आग्रह किया है।









