कलेक्टर आवास से जनगणना हाउस लिस्टिंग कार्य की शुरुआत
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
9 मई 2026
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने अपने आवास पर प्रगणक के माध्यम से मकान नंबर दर्ज कराकर जिले में जनगणना हाउस लिस्टिंग कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान मोबाइल ऐप के जरिए भवन और परिवार की जानकारी दर्ज की गई।
कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि जनगणना कार्य में प्रगणकों का सहयोग करें और मकानों पर अंकित नंबर सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि सही जनगणना आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं के लिए बेहद जरूरी हैं।









