हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2082 का किया गर्म जोशी से स्वागत – माहेश्वरी समाज गुना
चीफ एडिटर : विक्रम सिंह तोमर
रिपोर्टर महेन्द्र महेश्वरी
हिंदू नववर्ष पर भारत विकास परिषद गुना शाखा द्वारा एक चल समारोह शहर के मुख्य मार्ग से निकाला गया । इस अवसर पर माहेश्वरी समाज गुना एवं माहेश्वरी महिला मंडल ने संयुक्त रूप से मिलकर पुष्प वर्षा कर चल समारोह का आत्मीय स्वागत किया ।इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्री प्रवीण सोमानी एवं सचिव नरेंद्र माहेश्वरी सहित समाज के अन्य वरिष्ठ सदस्य उपास्थित थे ।इस अवसर पर ग्वालियर संभाग की उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम माहेश्वरी एवं समाज की मातृ शक्ति भी उपस्थित थी ।









