- विक्रम संवत 2082 नवसंवत्सर गुड़ी पड़वा चैत्र नवरात्री एवं हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में विजयवर्गीय समाज गुना द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया
चीफ एडिटर: विक्रम सिंह तोमर
रिपोर्टर राजीव विजयवर्गीय
समाज के अध्यक्ष संजीव विजयवर्गीय,उपाध्यक्ष प्रणय विजयवर्गीय ,सचिव महेंद्र विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष संजय विजयवर्गीय , द्वारा नवरात्री एवं हिंदू नववर्ष पर जयस्तंभ चौराहा स्थित पवनश्री मांगलिक भवन के सामने हिंदू नववर्ष बड़े ही धूम-धाम एवं भव्यता के साथ मनाया
अध्यक्ष संजीव विजयवर्गीय ने अपने उद्बोधन में बताया कि हमारी हिंदू परम्परा के अनुसार गुड़ी पड़वा से हमारा नववर्ष प्रारंभ होता है
हमारी वर्तमान एवं भावी पीढ़ी को हमारी भारतीय संस्कृति से जोड़े रखने हेतु नववर्ष बड़े ही हर्षौउल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए !
कार्यक्रम के प्रारंभ में
सर्वप्रथम विजयवर्गीय समाज के अध्यक्ष संजीव विजयवर्गीय ने
समाज के आराध्य स्वामी श्री रामचरण जी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया ततपश्चात समाज के समस्त पदाधिकारी एवं समाजजनों द्वारा हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष मे
शहर के आम नागरिकों को चंदन का तिलक लगाकर गुड, मिश्री ,नीम, खिलाकर उनको नव वर्ष की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर समाज के पदाधिकारीयो के साथ
डॉ अनिल विजयवर्गीय, हरिशंकर विजयवर्गीय,धर्मेश विजयवर्गीय, संजय विजयवर्गीय, गर्वित विजयवर्गीय, संजीव, राजू, अर्जुन, घनश्याम, रमेश, भामा, शिवम, कनिष्क, आकाश, अनिल, विवेक सहित समाजजन उपस्थित रहे









