गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 17 वर्षीय छात्र सूर्या चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 17 वर्षीय छात्र सूर्या चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई

 

गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी इलाके में गुरुवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 17 वर्षीय कक्षा 11 के छात्र सूर्य प्रताप चौहान की चाकू से कई बार वार कर हत्या कर दी गई।

यह घटना शर्मा डेयरी के पास हुई, जब उसका स्थानीय युवक असद से विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि बहस के बाद मामला बढ़ गया और उस पर चाकू से हमला कर दिया गया।

गंभीर रूप से घायल सूर्य को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी असद अभी फरार है, जबकि मामले में उसके पिता फरहान, आसिफ और नवाब को गिरफ्तार किया गया है।

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शुरुआती जांच में इसे पुरानी रंजिश और आपसी विवाद से जुड़ा मामला बताया जा रहा है, जिसे हत्या के केस में बदल दिया गया है।

#viralvideo #ghaziabad #khodacolony #bakrid #justiceforsurya

 

@ghaziabadpolice @Uppolice @myogiadityanath

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें