विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राफिक्स इंस्टीट्यूट में पौधरोपण, रैली निकालकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राफिक्स इंस्टीट्यूट में पौधरोपण, रैली निकालकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता संदेश कुमार झा

गुना, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राफिक्स इंस्टीट्यूट में पौधरोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान परिसर स्थित उद्यान में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के डायरेक्टर कपिल जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर संस्थान की प्रिंसिपल श्रीमती श्वेता जैन एवं रोहित जैन ने विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण, संवर्धन एवं नियमित देखभाल के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी निरंतर देखरेख भी आवश्यक है।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने वाले नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। रैली के दौरान पर्यावरण बचाने और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही, जिसकी सभी ने सराहना की।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें