राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ भाजपा ने महेश केवट को उम्मीदवार बनाया
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
भोपाल: सात जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्यप्रदेश की राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले चुनाव के मद्देनजर दो उम्मीदवारों की घोषणा के बाद रविवार को तीसरी सीट पर भी उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी।
पार्टी ने इस तीसरी सीट पर कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ राज्य के मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को उम्मीदवार घोषित किया है। इस घोषणा के साथ ही तीसरी सीट पर जीत के लिए दोनों दलों में मुकाबला होना सुनिश्चित है।
स्रोत पीटीआई








