प्राचीन जैन मंदिर में चोरी, CCTV-DVR भी ले गए बदमाश
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
7 जून 2026

नरसिंहपुर। ठेमी थाना क्षेत्र के करकबेल स्थित प्राचीन जैन मंदिर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी की नकदी, इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर चोरी कर ले गए। चोरों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से निगरानी उपकरण भी उखाड़ लिए।
रविवार सुबह श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद जैन समाज और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। मंदिर परिसर में भगवान की प्रतिमाएं अस्त-व्यस्त मिलने तथा चरणों को उखाड़ने के प्रयास से धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू कर दी। समाजजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।








