इंदौर की विधानसभा 4 में स्वयंसेवकों की पिटाई, अन्नपूर्णा थाने पर हुआ हंगामा! इंदौर में कुत्तों को खाना खिलाने के विवाद में भाजपा के दो गुट भिड़े,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुत्तों को खाना खिलाने के विवाद ने बढ़ाया बवाल, भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं में झड़प

 

इंदौर। विधानसभा क्षेत्र-4 में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद रविवार को बड़ा राजनीतिक विवाद बन गया। भाजपा के दो गुटों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। विवाद शांत कराने पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी कथित तौर पर हाथापाई की गई।

 

घटना के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अन्नपूर्णा थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा। कुछ स्थानों पर पथराव और हंगामे की घटनाएं भी सामने आईं, जिसके चलते पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

 

पुलिस ने भाजपा नेता वीरेंद्र शेडगे के खिलाफ प्राणघातक हमले सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं भाजपा संगठन ने विवाद के बाद उन्हें विधानसभा क्षेत्र-4 के प्रभारी पद से हटा दिया है।

 

शनिवार रात शुरू हुए विवाद के बाद रविवार देर रात तक राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी रहा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें