राज्यसभा नामांकन विवाद पर कांग्रेस का सत्याग्रह, दिग्विजय बोले- लोकतंत्र की हुई हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्यसभा नामांकन विवाद पर कांग्रेस का सत्याग्रह, दिग्विजय बोले- लोकतंत्र की हुई हत्या

द्वारका न्यूज़ डिजिटल

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता संदेश झा

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में एकदिवसीय उपवास और सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। पार्टी ने इस मामले को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए सड़क से लेकर चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है।

 

रोशनपुरा चौराहे पर आयोजित उपवास कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए।

 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में खरीद-फरोख्त की राजनीति में असफल रहने के बाद भाजपा ने नामांकन निरस्त कराने का रास्ता अपनाया। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की गई है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस विधायकों की एकजुटता की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

 

कांग्रेस का कहना है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना अन्यायपूर्ण है और पार्टी इस फैसले को सभी संवैधानिक मंचों पर चुनौती देगी। नेताओं ने दावा किया कि कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच भी ले जाएगी और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी।

 

पार्टी ने राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग करते हुए मामले की स्वतंत्र जांच कराने की भी मांग उठाई है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें