24 घंटे में खुली मंगलसूत्र लूट की गुत्थी, आरोपी के पास से कट्टा बरामद
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता संदेश कुमार झा
26 जून 2020
गुना। गुना बायपास पर दंपत्ति से हुई मंगलसूत्र लूट का केंट थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी धीरेन्द्र उर्फ टिड्डा के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र और वारदात में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले महिला चिकित्सक से मंगलसूत्र लूट की घटना में भी शामिल रहा है। मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।







