बूंदाबांदी के बीच अकीदत से निकले मोहर्रम के ऐतिहासिक ताजिया
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता महेंद्र महेश्वरी
26 जून 2026
गुना। इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों की याद में जिलेभर में मोहर्रम का पर्व अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया। शुक्रवार को गुना सहित विभिन्न क्षेत्रों में ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच ताजिया जुलूस निकाले गए।

हल्की बूंदाबांदी के कारण ताजियों को प्लास्टिक पन्नियों से ढंककर निकाला गया, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। शहर में जुलूस की शुरुआत अखाड़ेबाजी और पारंपरिक करतबों के साथ हुई। ताजिए निचला बाजार होते हुए हुसैन टेकरी कर्बला मैदान पहुंचे।
जगह-जगह शरबत और खिचड़े का तबर्रुक बांटा गया। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।







