उर्वशी रौतेला: उत्तराखंड में मेरे नाम का मंदिर है, उर्वशी मंदिर।
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता सचिन पांडे
पत्रकार: आपके नाम का मंदिर है?
उर्वशी रौतेला: हां, उर्वशी मंदिर वहाँ पर है।
पत्रकार: लिटरली आपके लिए डेडीकेटेड है?
उर्वशी रौतेला: हां, उर्वशी मंदिर वहाँ पर है।
पत्रकार: तो अब आप क्या चाहती हैं?
उर्वशी रौतेला: मेरी यह चाहत है कि अब मेरा एक मंदिर साऊथ में भी हो क्योंकि मैंने साउथ में काम किया है।
उधर, उर्वशी रौतेला का बद्रीनाथ धाम के समीप उर्वशी मंदिर को अपना मंदिर बताने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों में कहीं ना कहीं अब धीरे-धीरे आक्रोश दिखाई दे रहा है. बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित पंडा समाज और यहां के स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है क्योंकि बद्रीनाथ धाम के समीप बामणी गांव में मां उर्वशी का मंदिर मौजूद है. लेकिन, यह उर्वशी रौतेला का नहीं बल्कि भगवान विष्णु के जांघ से उत्पन्न देवी उर्वशी का मंदिर है. यहां के लोग इस मंदिर की पूजा-अर्चना उर्वशी माता और देवी सती के नाम से करते हैं.
#urvashirautela #urvashirautelaofficial #urvashirautelaforever #urvashimandir









