बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी समेत 20 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज, इस धारा का किया उल्ललंघन
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी के खिलाफ गुरुवार शाम दरभंगा के लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। राहुल गांधी समेत 20 लोगों को नामजद किया गया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित 20 नामजद लोगों के खिलाफ जिला कल्याण पदाधिकारी, दरभंगा आलोक कुमार के आवेदन पर लहेरियासराय थाने प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इन लोगों के खिलाफ पुलिस ने BNS की धारा-163/144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।









