*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस की नशे के विरूद्ध निरंतर कार्यवाहीं*
- द्वारका न्यूज़ गुना
- https://youtu.be/r3DDIk8MAXU?si=_Uj678D-WpgyXelG
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय
*चांचौडा थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, नशा तस्कर किया गिरफ्तार*
*आरोपी से 11 ग्राम स्मैक एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक गुना श्री अंकित सोनी द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनके बिक्रय पर अंकुश लगाये जाने हेतु इन गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं पर सतत निगाहें रखते हुए सख्त कार्यवाही हेतु निरंतर निर्देशित किया जा रहा है । निर्देशानुसार गुना पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रभारी एसडीओपी चांचौडा श्री महेन्द्र गौतम के पर्यवेक्षण व चांचौडा थाना प्रभारी निरीक्षक मचल सिंह मंडेलिया के नेतृत्व में बीनागंज चौकी पुलिस द्वारा आज नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए नशा तस्कर गिरफ्तार कर जिससे एक लाख से भी अधिक की स्मैक बरामद की गई है ।
गौरतलब है कि आज दिनांक 14 मई 2025 को जिले के चांचौडा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बीनागंज वायपास पर सागर गांव तिराहे का पास एक बंद ढावे के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ स्मैक विक्रय हेतु अपनी होंडा शाइन मोटर साइकिल क्रमांक MP08 MC 3580 के साथ खडा हुआ है । थाना क्षेत्र में स्मैक विक्रय की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और स्मैक तस्कर पर कार्यवाही हेतु चांचौडा थाना क्षेत्र की बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह हमराह फोर्स के तत्काल बीनागंज बायपास पर मुखबिर की बताई जगह पर पहुंचे और जहां पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाश करने पर एक बंद ढावे के पास अपनी मोटर साइकिल को स्टेंड पर लगाकर रोड किनारे मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति खडा हुआ दिखाई दिया जिसने पुलिस फोर्स को देखकर वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस द्वारा जिसे घेराबंदी कर पकड लिया, पूछताछ पर उसने अपना नाम राजेन्द्र मीना उर्फ राजेन्द्र लंगडा पुत्र काशीराम मीना उम्र 62 साल निवासी बरबटपुरा बीनागंज, थाना चाचौडा जिला गुना का होना बताया । पुलिस द्वारा जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मदाक पदार्थ 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई । आरोपी राजेन्द्र मीना के कब्जे से बरामद स्मैक कीमती 01.10 लाख रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकिल कीमती 50 हजार रूपये सहित कुल 1.60 लाख का मशरूका विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं जिसके विरुद्ध चांचौडा थाने में अप.क्र. 188/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । पुलिस द्वारा आरोपी राजेन्द्र लंगडा के नशा तस्करी के अन्य नेटवर्क के संबंध में अभी जांच की जा रही है ।
अवैध मादक पदार्थ स्मैक तस्कर के विरूद्ध चाचौडा थाना पुलिस की उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मचल सिंह मंडेलिया के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह, सउनि राकेश भील, आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक नरेन्द्र ओझा एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।









