ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा के माध्यम से वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि, देशभक्ति का उमड़ा सैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा के माध्यम से वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि, देशभक्ति का उमड़ा सैलाब

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय

द्वारका न्यूज़

गुना 17 मई 2025

देश की अखंडता एवं आतंकवाद के विरुद्ध भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन \’सिंदूर\’ की उपलब्धि के उपलक्ष्य में शास्त्री पार्क, गुना से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से वीर सैनिकों के साहस, शौर्य और बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

तिरंगा यात्रा में जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। जनसहभागिता से परिपूर्ण इस यात्रा में स्कूली छात्र, सामाजिक संगठन, व्यापारीगण, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा थामे ‘भारत माता की जय’, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ एवं ‘भारतीय सेना अमर रहे’ जैसे ओजपूर्ण नारों के साथ देशप्रेम का संदेश दिया।

शास्त्री पार्क से प्रारंभ होकर यह यात्रा लक्ष्मीगंज, सदर बाजार, हाट रोड होते हुए हनुमान चौराहे पर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, देशभक्ति गीतों और रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया। विभिन्न स्कूलों और सामाजिक संगठनों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने जनसमूह को भावविभोर कर दिया। तिरंगा यात्रा के समापन पर हनुमान चौराहे में सामूहिक रूप से भारत माता की आरती की गई।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और समरसता का संदेश देना था। सभी वर्गों एवं धर्मों के लोगों की सक्रिय भागीदारी इस बात का प्रमाण थी कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

जिला प्रशासन ने इस यात्रा को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए समुचित व्यवस्था की थी। पुलिस एवं नगर निकायों द्वारा मार्ग संचालन, यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा का प्रबंध किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति ने इस आयोजन को एकता और सहयोग का प्रतीक बना दिया।

यह तिरंगा यात्रा उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि थी जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। तिरंगे की छाया में निकली यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जनता की एकजुटता, चेतना और संकल्प का सशक्त प्रदर्शन था।

 

 

 

 

 

 

 

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें