1000 साल पुराने मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का के साथ की विधिवत पूजा
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद टेस्ट क्रिकेट को भी हाल ही में अलविदा कह दिया है. उसके बाद उन्हें भक्ति भाव में ज्यादा डूबा हुआ पाया जा रहा है. हाल ही में प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने के बाद अब वह अयोध्या पहुंच गए हैं. जहां उन्हें करीब 1000 साल पुराने मंदिर हनुमान गढ़ी में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पूजा-पाठ करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान का एक वीडियो ANI न्यूज एजेंसी की तरफ से भी साझा किया गया है. जिसमें बताया गया है, \’भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अयोध्या में हनुमान गढ़ी मंदिर गए और वहां पूजा-अर्चना की









