*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के कुशल एवं सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस का चोरी के अपराधियों पर कड़ा प्रहार*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
*गुना पुलिस की तत्पर और सटीक कार्यवाही से अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश*
*द्वारकाधीश टाउनशिप कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, संपूर्ण आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त कार जप्त*
*आरोपियों के विरूद्ध उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ आदि राज्यों के विभिन्न थानों पूर्व से दर्ज पाये गये कई अपराध*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील एवं सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाहियां कर इन अपराधों के आये दिन खुलासे किये जा रहे हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वारकाधीश कॉलोनी में हुई एक गंभीर चोरी के मामले में त्वरित, पेशेवर एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है ।
दिनांक 02 दिसंबर 2025 को फरियादी जुगल किशोर ठाकुर, निवासी द्वारकाधीश टाउनशिप, गुना के द्वारा दिनांक 02 दिसंबर 2025 के दोपहर में किन्ही अज्ञात चोरों द्वारा उसके सूने घर के ताले तोड़कर करीबन 50,000 रुपये नगदी, दो मंगलसूत्र, लक्ष्मी-कुवेर जी की चांदी की मूर्ती एवं सोने की दो छोटी चैन, चार अंगूठी एवं गुल्लक तोडकर उसमें रखे करीबन 20,000 रुपये चोरी किये जाने की केंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध केंट थाने में अप.क्र. 1074/25 धारा 331(3), 305(ए) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के द्वारा अज्ञात चोरों की शीघ्र पतारसी कर उन्हें गिरफ्तार करने एवं चोरी हुआ माल बरामद करने हेतु तत्काल केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम गठित की गई । टीम द्वारा प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतारसी के निरंतर प्रयास किए गए । इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तथा तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए अज्ञात आरोपियों की सघन तलाश व पतारसी की गई, जिसमें पुलिस की सक्रियता, लगातार सूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर शीघ्र ही चोरी के अज्ञात आरोपियों की पहचान 1-जसवीर सिंह जाट निवासी लुधियाना पंजाब, 2-राजेश शाह निवासी छपरा विहार, 3-वीरेन्द्र पासवान छपरा विहार एवं 4-राजू जाट निवासी छपरा विहार के रूप कर ली गई । आरोपियों की पहचान उपरांत पुलिस की टीमें पंजाब, हरियाणा एवं बिहार के लिए रवाना की गईं, जहां पर पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों की तलाश में उनके पते ठिकानों पर सघन दबिसें दी गईं और अंतत: अपने अथक प्रयासों के बाद तीन आरोपियों 1- जसवीर उर्फ जस्सी पुत्र प्रीतम सिंह जाट उम्र 57 वर्ष निवासी एल.आई.जी फ्लेट डुगरी थाने के पीछे लुधियाना पंजाब, 2- राजेश पुत्र पारस शाह उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम सिमरिया थाना मढौरा जिला छपरा विहार एवं 3- राजू पुत्र जसपाल सिंह जाट निवासी वशिष्ट कालोनी मोहननगर छपरा विहार को गिरफ्तार कर, जिनके कब्जे से प्रकरण में पूरी चोरी गए संपूर्ण आभूषण बरामद किए गए है । साथ ही घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक PB-13-BJ-5253 को भी जप्त किया गया है । प्रकरण में एक आरोपी वीरेन्द्र पासवान फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है और जिसकी भी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी ।
प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपी शातिर अंतर्राज्यीय बदमाश है जिनके विरूद्ध पूर्व से झांसी के थाना सीपरी बाजार, झांसी कोतवाली थाना, राजस्थान के थाना सदर दौसा, थाना डुगरी सहित लुधियाना पंजाब, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र हरियाणा आदि कई राज्यों में कई अपराध दर्ज होना पाए हैं ।
अपराधियों के विरूद्ध यह सख्त कार्यवाही गुना पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता, अंतर्राज्यीय समन्वय एवं अपराधियों के प्रति सख्त रुख का सशक्त उदाहरण है, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अपराधियों में कानून का भय सुदृढ़ हुआ है ।
गुना पुलिस की इस सफल और सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि ईश्वर टोप्पो, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक सूर्यभान जाट एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।









