गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील एवं सशक्त नेतृत्व मे गुना पुलिस का जारी है सड़क सुरक्षा अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील एवं सशक्त नेतृत्व मे गुना पुलिस का जारी है सड़क सुरक्षा अभियान* 

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

*सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता —यातायात पुलिस की सघन वाहन चेकिंग, 58 वाहनों पर कार्यवाही*

पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री मुकेश कुमार दीक्षित के सतत पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह द्वारा अपने यातायात बल के साथ गुना शहर में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक एवं संवेदनशील यातायात चेकिंग अभियान संचालित किया गया ।

 

अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन और पीजी कॉलेज के सामने वाहन चैकिंग कर बिना हेलमेट वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई । इसके बाद जज्जी बस स्टैंड से माननीय न्यायालय परिसर तक सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी यात्री बसों के विरुद्ध विशेष चालानी कार्यवाही की गई । सड़क किनारे खड़ी भारी बसें यातायात अवरोध उत्पन्न करने के साथ-साथ आम नागरिकों, पैदल यात्रियों एवं दोपहिया वाहन चालकों के लिए गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं । इसी को दृष्टिगत रखते हुए बस चालकों एवं संचालकों को कड़ी हिदायत दी गई कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित स्थलों पर ही खड़े करें ।

 

इसके पश्चात बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले चालकों, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों तथा बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से मोडिफाइड अथवा पटाखा साउंड वाले साइलेंसर लगाए जाने के मामलों में सघन चेकिंग कर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की गई । ऐसे कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि स्वयं वाहन चालक एवं आम जनता के जीवन के लिए भी अत्यंत घातक सिद्ध हो सकते हैं ।

 

उक्त अभियान के दौरान मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कुल 58 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 45,800/-रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया । साथ ही वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि यातायात नियम किसी दंड के उद्देश्य से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु बनाए गए हैं ।

 

गुना पुलिस की आमजन से अपील है कि स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे सड़कें सुरक्षित बनें और हर नागरिक सुरक्षित रहे ।

 

*!! यातायात नियमों का पालन — जीवन की रक्षा का संकल्प !!*

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें