*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशीदल एवं सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्यवाही*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
*बमौरी थाना अंतर्गत ग्राम सोनखरा की घटना में पुलिस की तत्परता, मात्र 03 घंटे में ही 06 आरोपी किए गिरफ्तार*
*प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय*
दिनांक 19 दिसंबर 2025 की शाम को जिले के बमौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनखरा में दो पक्षों के मध्य पुरानी रांजिश को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के 1. अवधेश धाकड़, 2. संजीव धाकड़, 3. हरिचरण धाकड़, 4. मोहनप्रसाद धाकड़, 5. प्रकाश धाकड़, 6. अभिषेक धाकड़, 7. कैलाश धाकड़, 8. प्रेमनारायण धाकड़, 9. सूरज धाकड़ निवासीगण ग्राम सोनखरा एवं अन्य अज्ञात के द्वारा एक राय होकर दूसरे पक्ष के रवि धाकड़, केदारीलाल धाकड़, सागर धाकड़ एवं शंककरलाल धाकड़ के साथ जान से मारने की नियत से गंभीर मारपीट की गई । इस घटना पर से फरियादी रवि धाकड़ की रिपोर्ट पर से उक्त आरोपियों के विरूद्ध बमौरी थाने में अप.क्र. 303/25 धारा 191(1), 191(2), 191(3), 296(बी), 329(2), 109(1), 324(4), 49, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा मामले को अत्यंत संवदेनशीलता से लेते हुए प्रकरण के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में लगाई गईं हैं । टीमों द्वारा आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की गई और मात्र तीन घंटे के भीतर रात्रि में ही 06 आरोपियों 1. प्रेमनारायण धाकड पुत्र देवकिशन धाकड उम्र 52 साल, 2. हरिचरण पुत्र देवकिशन धाकड उम्र 65 साल, 3. कैलाश पुत्र हरिचरण धाकड उम्र 38 साल, 4. मोहनप्रसाद पुत्र हरलाल धाकड उम्र 34 साल, 5. सूरज पुत्र प्रेमनारायण धाकड उम्र 27 साल एवं 6. प्रकाश पुत्र परशुराम धाकड उम्र 45 साल निवासीगण ग्राम सोनखरा थाना बमोरी जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया है । शेष फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं और जिन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा ।
गुना पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही में एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के नेतृत्व में बमौरी थाना निरीक्षक दिलीप राजौरिया, गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान, केंट थाना प्रभारी निरीक्षि अनूप कुमार भार्गव, धरनावदा थाना प्रभारी उपिनरीक्षक प्रभात कटारे, उपिनरीक्षक रूहिल शर्मा, उपनिरीक्षक जगदीश जाटव, सउनि मोकम सिंह आदि पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।









