स्कूली छात्रों के साथ नपा सी.एम.ओ सुश्री मंजूषा खत्री व टीम ने किया स्वच्छता श्रमदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्कूली छात्रों के साथ नपा सी.एम.ओ सुश्री मंजूषा खत्री व टीम ने किया स्वच्छता श्रमदान

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

गुना 21 दिसंबर 2025

आज प्रातः 7:00 बजे से नगरपालिका परिषद गुना की पूरी टीम, उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रों एवं महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय की छात्राओं के साथ जज्जी बस स्टैंड से टेलीफोन एक्सचेंज तक स्वच्छता श्रमदान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा नगर पालिका के सभी अधिकारी/कर्मचारियों के आठ दल गठित किए थे। जिन्‍होंने अलग-अलग स्थान पर तैनात होकर श्रमदान किया। श्रमदान में डिवाइडर एवं डिवाइडर के आसपास की मिट्टी को पूरी तरह से हटाया गया। साथ ही हनुमान चौराहे से बस स्‍टैण्‍ड तक के डिवाइडरों की धुलाई भी की गई। इस दौरान लगभग 20 छोटी कचरा गाड़ी तथा दो ट्रॉली कचरा निकाला गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजूषा खत्री ने बताया कि आज के श्रमदान में सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने आगे बढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने बहुत मेहनत की नगरपालिका द्वारा छात्रों को हैंड ग्लव्स तथा आगे भी उनके सहयोग की अपेक्षा की। उन्होने सभी अधिकारी/ कर्मचारियों एवं स्कूली छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शहर स्वच्छता में शहर वासियों के सहयोग की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर आप सभी का हैं, अपने दुकानों के आगे कचरा एवं मिट्टी एकत्रित न होने दें। जिससे डिवाइडर या मुख्य सड़क पर किसी प्रकार की धूल एवं गंदगी जमा नहीं होगी।

आज के श्रमदान कार्यक्रम में सहायक यंत्री शैलेंद्र अवास्या, राजस्व निरीक्षक योगेंद्र सिंह,आरएसआई हरि प्रसाद जाटव, उप यंत्री सुनील कुमार जैन, नितिन चंदेल,प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शिवराज सिंह सिकरवार के साथ सभी कर्मचारी, एआरआई उपस्थित थे।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें