- *सवर्ण आर्मी जिला गुना ने किया नगर पालिका सीएमओ मंजूषा खत्री का सम्मान एवं अभिनन्दन*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने बताया
सवर्ण आर्मी जिला गुना द्वारा नगर पालिका क्षेत्र गुना में सड़कों की खस्ता हाल एवं बड़े बड़े गड्ढों से नागरिकों को होने वाली परेशानी के संबंध में 11 नवंबर 2025 को नगर पालिका सीएमओ सुश्री मंजूषा खत्री जी को एक ज्ञापन दिया था और इसमें सड़कों को गड्ढे को भरने के लिए मांग की गई थी इस संदर्भ में नगर पालिका सीएमओ ने आश्वासन दिया था कि एक महीने के अंदर सड़कों के गड्ढे भर दिए जाएंगे एवं नागरिकों को हो रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी जिला सवर्ण आर्मी गुना ने मांग की थी कि इन गड्ढे के कारण आये दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं दुर्घटना हो रही है
लोगों को धूल के कारण सांस की बीमारियां हो रही है स्कूल जाने वाले बच्चों को और बुजुर्गों को विशेष रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है 21 दिसंबर 2025 को नगर पालिका ने गड्ढे भरना शुरू कर दिया है और सड़क पर डामरीकरण का काम शुरू हो गया
इसी संदर्भ में आज सवर्ण आर्मी की कार्यकारिणी के सदस्यों ने उपस्थित होकर नगर पालिका की सीएमओ का प्रशस्ति पत्र भगवान पशुपतिनाथ की तस्वीर और फूल मालाओं से सम्मान कर आभार व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की
इस अवसर पर निरंजन शर्मा नित्यानंद शर्मा पुष्पेंद्र सिंह जी हरि कृष्ण शर्मा मनीष भार्गव डॉक्टर अमित शर्मा मनीष श्रीवास्तव एवं विक्रम सिंह तोमर उपस्थित रहे









