*बांग्लादेश में हिंदू युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या जिन्दा जलाया: गुना में हिंसा पर बवाल सवर्ण आर्मी ने जलाया बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक
बांग्लादेश के मैमनसिंह ज़िले के भालुका में धर्म का अपमान करने के झूठे आरोप में भीड़ ने एक हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला.
*DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK*
सवर्ण आर्मी गुना के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि गुना मध्य प्रदेश में आज सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में एक मासूम युवक दीप चंद्र दास की कट्टरपंथी जिहादी मुस्लिमो के द्वारा मोबलिंचिंग के द्वारा पीट पीट का हत्या कर दी गई थी जिसके विरोध में आज बांग्लादेश के अंतर्गत आतंकवाद को फैलाने वाले और शेख हसीना के बाद तकता पलट कर प्रधानमंत्री बने मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाया गया क्योंकि जब से बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की सरकार बनी है तब से वहां पर रहने बाले अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार अत्याचार बढ़ता जा रहा है उनकी दुकानों फैक्ट्री लूट ली जाती है उसमें आग लगा दी जाती है हिंदू पत्रकारों को मारा जाता है हिंदुओं की लड़कियों के साथ किडनैपिंग और बलात्कार किया जाता है साथ ही निर्दोष हिंदुओं को इस्लाम के झूठे अपमान के नाम पर बेवजह सताया जा रहा है परेशान किया जा रहा है उनके खेतों में फसलों में आग लगा दी जाती है और बहाँ की सरकार तमाशा देख रही है, पुलिस तमाशा देख रही है आज स्वर्ण समाज ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अपील की है कि भारत की जो अंतरराष्ट्रीय सीमा है वह बांग्लादेश के हिन्दू शरणार्थियों के लिए खोल दी जानी चाहिए
और जो यहां पर रहने वाले रोहिंग्या और जिहादी हैं उन्हें यहां से बाहर कर देना चाहिए और भारतीय सेना को आदेश देना चाहिए कि बांग्लादेश में इन कट्टरपंथी आतंकवादियों पर हमला कर इन्हें कठोर से कठोर सजा दी जाए
एवं बांग्लादेश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर एक निर्दोष हिंदू नागरिक की हत्या के षड्यंत्र के आरोप में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमा दायर किया जाना चाहिए और भारत को उस मुकदमे की पैरवी करना चाहिए ताकि इन कट्टरपंथी जिहादियों को सबक मिल सके के हिंदुओं पर हमला करना हम बर्दाश्त नहीं करेंगे
इस अवसर पर स्वर्ण आर्मी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे बांग्लादेश मुर्दाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए मोहम्मद यूनुस मुर्दाबाद के नारे लगाए गए भारत माता और वंदे मातरम जिंदाबाद के नारे लगाए गए









