*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस व्यापक कॉम्बिंग गस्त अभियान*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
- *एक साथ, एक समय- जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुना पुलिस की सघन कॉम्बिंग गस्त*
*लंबे समय से फरार 122 वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे, अपराधियों में मचा हड़कंप*
*गुण्डा, हिस्ट्रीशीटर, जिला बदर एवं इनामी बदमाशों की व्यापक चैकिंग*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त नेतृत्व, कुशल निर्देशन एवं रणनीतिक मार्गदर्शन में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में लगातार कठोर, सुनियोजित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों, जिला बदर बदमाशों, इनामी आरोपियों एवं अन्य आपराधिक तत्वों पर निरंतर कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । साथ ही समय-समय पर जिले में कॉम्बिंग गस्त कर फरार आरोपियों, वारंटियों, जिला बदर बदमाशों, गुंडा, हिस्ट्रीशीटर्स बदमाशों आदि की सघन चैकिंग की जा रही है ।
इसी क्रम में गत रात्रि में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा एक साथ और एक समय पर व्यापक कॉम्बिंग गस्त अभियान चलाया गया । इससे पूर्व सभी पुलिस टीमों को संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर कॉम्बिंग गश्त के लिए क्षेत्रवार रवाना हुए ।
कॉम्बिंग गस्त के दौरान पुलिस की टीमों द्वारा अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में सघन भ्रमण करते हुए गुंडा-बदमाशों, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों, जिला बदर अपराधियों, स्थाई/गिरफ्तारी वारंटियों, इनामी आरोपियों सहित अन्य विभिन्न अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की गहन तलाश एवं चैकिंग की गई, जिसमें पुलिस के हाथ कई सफलतायें लगीं हैं, इस दौरान माननीय न्यायालयों से जारी विभिन्न वारंटों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 122 वारंटियों (49 स्थाई एवं 73 गिरफ्तारी वारंटी) गिरफ्तार कर मित्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है । इनमें थाना-वार उपलब्धियां इस प्रकार रहीं :-
1. गुना कोतवाली : 09 स्थाई, 09 गिरफ्तारी
2. कैंट थाना : 08 स्थाई, 12 गिरफ्तारी
3. बजरंगढ़ थाना : 01 स्थाई, 04 गिरफ्तारी
4. म्याना थाना : 01 स्थाई, 05 गिरफ्तारी
5. बमौरी थाना : 04 गिरफ्तारी
6. फतेहगढ़ थाना : 09 गिरफ्तारी
7. सिरसी थाना : 04 गिरफ्तारी
8. राघौगढ़ थाना : 14 स्थाई, 10 गिरफ्तारी
9. आरोन थाना : 04 स्थाई, 02 गिरफ्तारी
10. विजयपुर थाना : 01 गिरफ्तारी
11. धरनावदा थाना : 04 स्थाई, 03 गिरफ्तारी
12. चांचौड़ा थाना : 04 स्थाई, 04 गिरफ्तारी
13. कुम्भराज थाना : 03 गिरफ्तारी
14. मृगवास थाना : 02 स्थाई, 02 गिरफ्तारी
15. मधुसूदनगढ़ थाना : 02 स्थाई, 02 गिरफ्तारी
इसके अतिरिक्त कॉम्बिंग गस्त के दौरान जिले भर के सभी थाना क्षेत्रों में गस्त टीमों के द्वारा जिला बदर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों, गुंडा तत्वों तथा अन्य अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों आदि की सघन चैकिंग की गई, जिससे अपराध नियंत्रण की दिशा में मजवूत और सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए ।
गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों के विरूद्ध इस प्रकार के संवेदनशील, सख्त एवं परिणामोन्मुखी अभियान भविष्य में भी इसी कठोरता और निरंतरता के साथ जारी रहेंगे । कानून और शांति व्यवस्था को भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी । कानून का पालन करें, गुना पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है ।









