*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में सम्पत्ति संबंधी अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में सम्पत्ति संबंधी अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही* 

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

**थाना विजयपुर अंतर्गत गेल टाउनशिप में चोरी के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही*

*चोरी के मामले में 463.3 ग्राम सोने सहित कुल 84,03,000 रुपये (चौरासी लाख, तीन हजार रुपये) की बरामदगी*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवदेनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधियों पर निरंतर और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में जिले के विजयपुर थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के गेल केम्पस में घटित नकबजनी के प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया गया है ।

उल्लेखनीय है कि विवेचना के दौरान व्यवहारिक, वैज्ञानिक एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करतेहुए सीसीटीव्ही कैमरों, सीडीआर रिपोर्ट इत्यादि का अध्ययन करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश/पतारसी हेतु एक एसआईटी टीम का गठन किया गया एवं इनाम उद्घोषित किया गया । शुरुआती जांच में राघौगढ़ टोल, पगारा टोल, पाखरियापुरा टोलआदि व अन्य स्थानीय सीसीटीव्ही फुटेज को संग्रहित कर लगातार चैक किया गया व सामने आए तथ्यों के आधार पर एसआईटी टीम को सागर, इंदौर, धार, झाबुआ रवाना किया गया जहां पर विभिन्न टोल व स्थानीय कैमरों के चैक किया गया ।

 

प्रकरण में एसआईटी टीम व थाना विजयपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे, पूर्व में किए गए कई प्रयास स्थानीय व भौगौलिक परिस्थितियों के कारण विफल हुए । इसी क्रम में संदेहियों की पहचान होने के उपरांत पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे किंतु आरोपीगण शातिर होकर आपराधिक प्रवृत्ति के थे, जो जंगल में अलग-अलग टपरे बनाकर अस्थाई निवास पर रह रहे थे, इसलिए काफी मशक्कत के उपरांत प्रकरण के संदेही पप्पू पुत्र बूलर भाबर उम्र 26 साल निवासी ग्राम खनिअम्बा थाना टाण्डा जिला धार म.प्र. से हिकमतअमली से पूछताछ की गई जिसके द्वारा कई बार पूछताछ के उपरांत जुर्म के संबंध में स्वीकारोप्ती प्रदान की गई बाद आरोपी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया। रिमाण्ड के दौरान की गई पूछताछ पर आरोपी से कई बार पूछताछ की परंतु आरोपी चतुर चालाक होकर वमुश्किल अपने साथीगगण भारत, संजय, मुन्ना उर्फ माइकल, करन और महेश के साथ मिलकर गेल टाउनशिप विजयपुर से दिनांक 30-31 अगस्त 2025 की रात चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पप्पू भाबर की निशादेही से प्रकरण में विजयपुर के गेल टाउनशिप में से चोरी गईं सामग्री को बेहद मुश्किलात से नगदी 2.40.000 रु. एवं एक घड़ी टाईटन, चूड़ी सोने की 2 (24.15 ग्राम), मंगलसूत्र पेंडिल (11 ग्राम), झुमकी 3 सेट (18.15 ग्राम), अंगूठी (4.10 ग्राम), झुमके लटकन (7 ग्राम), एक हार (37.7 ग्राम), चूड़ी एक जोड़ी (25 ग्राम), अंगूठी 2 (6.9 ग्राम), झुमके एक जोड़ी (6.5 ग्राम), मंगलसूत्र पेंडल 3 (8 ग्राम), एक हार (15.5 ग्राम) एक चेन (14.3 ग्राम), अंगूठी (6 ग्राम), मंगलसूत्र पेंडल 2 (6.7 ग्राम), कानों के टोप्स (5.15 ग्राम), टोप्स (2.5 ग्राम), एंटिक हार (26.6 ग्राम), कड़ा 1 (31.6 ग्राम), चूड़ी चार जोड़ी (38.8 ग्राम), कान का सेट (10 ग्राम), टोप्स (15.2 ग्राम), अंगूठी (13.7 ग्राम), अंगूठी 4 (10 ग्राम), अंगूठी (3.5 ग्राम), चेन (23.5 ग्राम), चेन (20.7 ग्राम), बेंदी (8.8 ग्राम), मंगलसूत्र पेंडल 5 (14.8 ग्राम), चेन (12 ग्राम), कान के टोप्स (5.4 ग्राम) कुल (सोना) बजन 463.3 ग्राम कुल कीमत मय नकदी के 84,03,000 रु. (चौरासी लाख तीन हजार रुपये) विधिवत जब्त किया गया है ।

 

एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के नेतृत्व में विजयपुर थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रितुराज सिंह कुशवाह, उपनिरीक्षक कांतिप्रसाद दिवाकर, आर. गिर्जेश, आर. चंद्रभान एवं एसआईटी टीम से सउनि महेन्द्र सिंह चौहान, आर. धीरेन्द्र गुर्जर, आर. नीतेश पटेल, आर. अभिषेक शर्मा, आर. अमित जाट, आर. पपेन्द्र रावत एवं सायबर सेल से आर. कुलदीप यादव व भूपेन्द्र खटीक की सराहनीय भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें