पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील एवं सशक्त नेतृत्व में अपराधियों पर गुना पुलिस की सतत और प्रभावी कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील एवं सशक्त नेतृत्व में अपराधियों पर गुना पुलिस की सतत और प्रभावी कार्यवाही* 

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

*दुर्गा कॉलोनी में युवक से लूट के मामले में गुना कोतवाली पुलिस की तत्पर कार्यवाही*

*मात्र 02 घंटे में ही प्रकरण में चारों आरोपी गिरफ्तार कर, लूटी गई चांदी की दोंनो चैन बरामद*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील एवं सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में सख्त, सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान और उनकी टीम द्वारा दुर्गा कॉलोनी में युवक लूट के प्रकरण में तत्‍परता से कार्यवाही करते हुए मात्र 02 घंटे में ही चारों आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिये हैं ।

 

गौरतलब है कि गत दिनांक 27 दिसंबर 2025 को फरियादी तरूण राठौर निवासी टेकरी रोड़ गुना के द्वारा जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दिनांक 26 दिसंबर 2025 को दुर्गा कॉलोनी में आरोपीगण प्रमोद यादव, सूरज बरार, बलराम धाकड़ एवं दीपक नामदेव के द्वारा उसे रोककर लात-घूसों व वेल्ट से मारपीट की गई और गले में पहनी हुई चांदी की दो चैने खींचकर ले गए । इस घटना पर से आरोपीगणों के विरूद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 694/25 धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज विवेचना में लिया गया ।

 

पुलिस द्वारा लूट की इस घटना को गंभीरता से लिया और प्रकरण के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान अपनी टीम के साथ सक्रियता से जुट गये और जिनकी तलाश में सघन दविशें दीं गई । जिसके परिणाम स्‍वरूप मात्र 02 घंटे में ही चारों आरोपी 1-प्रमोद पुत्र सुल्तान यादव उम्र 26 साल निवासी विन्ध्यांचल कॉलोनी गुना, 2-सूरज पुत्र राम सिंह बरार उम्र 22 साल निवासी दुर्गा कॉलोनी गुना, 3-बलराम पुत्र स्व. मुरारीलाल धाकड़ उम्र 23 साल निवासी सिसौदिया कॉलोनी गुना एवं 4-दीपक पुत्र जानकी सरन नामदेव उम्र 24 साल निवासी सिसौदिया कॉलोनी गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिनके कब्‍जे से प्रकरण में लूटी गई चांदी की दोंनो चैनें कीमती करीब 60 हजार रूपये की बरामद की गईं । प्रकरण में गिरफ्तारशुदा चारों आरोपियों को आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्‍हें जेल भेज दिया है ।

 

गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस चौहान, उपनिरीक्षक माध्वी सिंह तोमर, सउनि तोरन सिंह, प्रधान आरक्षक रमेश गुर्जर, प्रधान आरक्षक मनोज शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रवीण दीवान, आरक्षक जितेन्‍द्र वर्मा, आरक्षक विनय धाकड़, आरक्षक मनोज रघुवंशी, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी, आरक्षक राजू सरबैया, सैनिक रंजीत समर एवं साइबर सेल से आरक्षक भूपेन्द्र खटीक व आरक्षक अभय रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें