संपत्ति कर व नामांतरण के मामले में  अवैध राशि मांगने वालों की सूचना दें- डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ सुश्री मंजूषा खत्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संपत्ति कर व नामांतरण के मामले में  अवैध राशि मांगने वालों की सूचना दें- डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ सुश्री मंजूषा खत्री

डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (प्र. सीएमओ) मंजुषा खत्री ने नागरिकों से अपील की है कि नगर पालिका की राजस्व शाखा अंतर्गत संपत्ति कर जमा करने में छूट दिलाने अथवा नामांतरण शीघ्र कराए जाने के नाम पर यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार की अनुचित राशि की मांग की जाती है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पालिका की प्रक्रियाएं नियमानुसार पारदर्शी रूप से संचालित की जाती हैं और किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या आश्वासन पूर्णत: अस्वीकार्य है। ऐसे मामलों की जानकारी मिलने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी कलेक्टर एवं प्र. सीएमओ ने नागरिकों से आग्रह किया कि इस प्रकार की किसी भी शिकायत की सूचना तत्काल नपाध्यक्ष सविता अरविन्द्र गुप्ता एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि किसी भी दलाल या अनधिकृत व्यक्ति के बहकावे में न आएं और अपने कार्य केवल अधिकृत काउंटर व नियमानुसार ही कराएं। – सीताराम नाटानी

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें