द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
- मध्य प्रदेश में चारे की बढ़ती कीमतों और भीषण गर्मी के कारण दूध उत्पादन में कमी आई है जिससे इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में दूध के दाम 2 से 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। विक्रेताओं ने यह फैसला बुधवार से लागू किया।
मध्य प्रदेश में दूध के खुदरा दामों में 2 से 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। मध्य प्रदेश दूध विक्रेता महासंघ के अनुसार, यह बढ़ोतरी इंदौर, भोपाल, जबलपुर और उज्जैन जैसे प्रमुख शहरों में बुधवार से लागू हो गई है। इंदौर में दूध 60 से बढ़कर 63 रुपये प्रति लीटर हो गया है। विक्रेताओं का कहना है कि गर्मियों में हरा चारा कम मिलने और पशुओं की दूध उत्पादन क्षमता घटने से लागत बढ़ गई है। साथ ही कमर्शियल गैस और तेल की कीमतें बढ़ने से भी आर्थिक दबाव बढ़ा है।
हरे चारे की कमी
गर्मी के कारण सूरज की तलखी में भी तेजी आई है, जो पशुओं के लिए समस्या उत्पन्न कर रही है। इस मौसम में हरे चारे की कमी हो गई है और पशुओं की पाचन शक्ति भी कमजोर हो जाती है। पानी और अन्य मिनरल्स की कमी के कारण दूध की मात्रा में भी गिरावट हो रही है







