*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में जिले जुआरियों-सटोरियों पर गुना पुलिस का लगातार प्रहार*
गुना |
विक्रम सिंह तोमर,
प्रधान संपादक – द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
4 अप्रैल 2026
ऑनलाइन सट्टे के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, गुना पुलिस का सख्त एक्शन
गुना में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में अवैध सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कैंट थाना पुलिस ने क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।
मुखबिर की सूचना पर पीएम आवास रोड क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी जयंत उर्फ भोला (36) को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल जब्त कर जांच में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा हुआ। आरोपी ने पूछताछ में 13 अन्य साथियों के शामिल होने की जानकारी दी है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। इस कार्रवाई से सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।







